.
#दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। IBJA द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार चांदी की कीमत में 8,429 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका भाव बढ़कर करीब 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 2,369 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव बढ़कर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में बढ़ती मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोने-चांदी में यह तेजी देखने को मिल रही है। हाल के दिनों में सोना और चांदी दोनों निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। IBJA द्वारा जारी नई कीमतों के बाद आभूषण बाजार और निवेशकों की निगाहें अब आगामी कारोबारी सत्रों पर टिकी हुई हैं, जहां कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
*-द टेलीकास्ट न्यूज़*
0 Comments