ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

अजय मिश्र ‘टेनी’ ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए व समाजवादी पार्टी छोड़कर आए सैकड़ों सिक्ख समुदाय के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

 केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने विधानसभा श्रीनगर एवं निघासन के विकासखण्ड फूलबेहड़, रमियाबेहड़ एवं निघासन के विभिन्न ग्रामों शीतलापुर, सोहरिया, सिरसी, बिनौरा, मोहबतियाबेहड़, त्रिकौलिया, मिर्जागंज, बरौठा, झण्डीराज एवं अदलाबाद में जनसम्पर्क किया। 
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने विधानसभा श्रीनगर एवं निघासन के विकासखण्ड फूलबेहड़, रमियाबेहड़ एवं निघासन के विभिन्न ग्रामों शीतलापुर, सोहरिया, सिरसी, बिनौरा, मोहबतियोबहड़, त्रिकौलिया, मिर्जागंज, बरौठा, झण्डीराज एवं अदलाबाद में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल के साथ-साथ एक परिवार है और हम सब आम बोल चाल की भाषा में यही कहते है कि भारतीय जनता पार्टी परिवार है या भाजपा परिवार है ऐसे बोलते है परिवार जैसे हम लोगों के समाज में है अपने देश में है कि परिवार के सभी सदस्य हमेशा साथ खड़े होते है किसी भी सदस्य के ऊपर कोई समस्या आती है या सुख दुख आता है तो हम सब मिल बांट करके ही सारी चीजों को करते है। उस दृष्टि से मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि हम सब आपके सुख दुख मान सम्मान स्वाभिमान जहां कही भी आवश्यकता होगी हम सदैव आपके साथ खड़े रहेंगे। 
उक्त जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान ग्राम सतनापुर (महेवागंज) में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ जी ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए सतनाम सिंह, समाजवादी पार्टी छोड़कर आए इकबाल सिंह, गुरूबख्श सिंह सहित सैकड़ों सिक्ख समुदाय के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में विनीत मनार अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लखीमपुर, पवन गुप्ता ब्लाक प्रमुख नकहा, दिव्या सिंह ब्लाक प्रमुख लखीमपुर, विश्वनाथ सिंह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख फूलबेहड़, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोंटी,  मिथलेश सिंह जिला पंचायत सदस्य, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, आशीष गुप्ता, जी0एस0 सिंह, कनकपाल सिंह राना, नागेन्द्र सिंह सेंगर, वीरेन्द्र मिश्रा, राहुल निषाद, रतीराम लोधी, महेश गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

                            
                                 
                       

Post a Comment

0 Comments