लखीमपुर-खीरी। सीएमओ कार्यालय परिसर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर वृहद गोष्ठी का आयोजन यूनाइटेड बाय यूनिक "united by unique" थीम पर किया गया l गोष्ठी का संचालन डॉ अनिल गुप्ता नोडल अधिकारी एनसीडी सेल द्वारा किया गया। वहीं अध्यक्षता कम डॉ संतोष गुप्ता ने की।
गोष्ठी में डॉ संतोष गुप्ता द्वारा प्रतिभागियों को कैंसर के होने वाले कारकों, बचाव पहचान एवं उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई, तथा जन सामान्य में होने वाले कैंसर की स्क्रीनिंग करते हुए कैंसर को अति शीघ्र पहचान एवं संदर्भ के लिए प्रेरित किया। उक्त गोष्ठी में डॉ एसपी मिश्रा, डॉ प्रमोद वर्मा, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ रामकिशोर अनिल यादव, कुलदीप, सतपाल सिंह, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात कार्यालय परिसर में एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। सिकंदर बादशाह जादूगर द्वारा विभिन्न जादू के माध्यम से कैंसर के प्रति जन जागरूकता का कार्यक्रम संपादित किया गयाl अंत में कार्यक्रमों का समापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर की शुरुआत करते हुए किया गयाl
0 Comments