ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 253/2025 धारा 2ख(1)/3 यू0पी0 गैगस्टर एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

 
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ के नेतृत्व में आज दिनांक 21.05.2025 को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0253/2025 धारा 2ख(1)/3 यू0पी0 गैगस्टर एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्तों 1.अफजल हुसैन उर्फ सोनू पुत्र तफज्जुल हुसैन निवासी ग्राम धर्मापुर थाना मझगई जनपद खीरी उम्र 30 वर्ष एवं 2.आशीष पुत्र नवल किशोर निवासी ग्राम दिलावलपुरवा थाना मझगई खीरी उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध दिनांक 08.02.2024 को जालसाजी व धोखाधड़ी कर अवैध धन वसूली करने के संबंध में थाना फूलबेहड़ पर मु0अ0सं0 45/24 धारा 342/419/420 भादवि0 पंजीकृत किया गया था, विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 384 भादवि0 की वृद्धि करते हुए गुण दोष के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 384/342/419/420 भादवि0 में आरोप पत्र मा0 न्यायालय दाखिल किया गया। उपरोक्त मुकदमें का संज्ञान लेते हुए थाना फूलबेहड़ पर गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 253/25 धारा 2ख(1)/3 यू0पी0 गैगस्टर एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरप्तारी की गयी।  

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1.अफजल हुसैन उर्फ सोनू पुत्र तफज्जुल हुसैन निवासी ग्राम धर्मापुर थाना मझगई जनपद खीरी उम्र 30 वर्ष ।
2.आशीष पुत्र नवल किशोर निवासी ग्राम दिलावलपुरवा थाना मझगई खीरी उम्र 25 वर्ष ।

*अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*
*अफजल हुसैन उर्फ सोनू उपरोक्त*
1.मु0अ0सं0 0050/21 धारा 406,504,506 भादवि0, थाना निघासन जनपद खीरी ।
2.मु0अ0सं0 0087/21 धारा 406 भादवि0, थाना निघासन जनपद खीरी ।
3.मु0अ0सं0 0045/24 धारा 342,384,419,420 भादवि0, थाना फूलबेहड़  जनपद खीरी ।
4.मु0अ0सं0 0253/25 धारा 2ख(1)/3 यू0पी0 गैगस्टर एक्ट, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।

*आशीष पुत्र नवल किशोर उपरोक्त*
1.मु0अ0सं0 0570/22 धारा 406,420 भादवि0, थाना ईसानगर जनपद खीरी ।
2.मु0अ0सं0 0045/24 धारा 342,384,419,420 भादवि0, थाना फूलबेहड़  जनपद खीरी ।
3.मु0अ0सं0 0253/25 धारा 2ख(1)/3 यू0पी0 गैगस्टर एक्ट, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी।  
2.हे0का0 दीपक कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी। 
3.हे0का0 महेश कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी। 
4.का0 नवीन कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी।
5.का0 मनजीत सिंह, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी।

Post a Comment

0 Comments