मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल मशरूका तथा 20477/- रुपये नगद एवं अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनाँक 21.05.2025 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 418/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित नकबजनी की घटना का 03 दिन के अन्दर सफल अनावरण करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल मशरूका तथा 20477/- रुपये नगद एवं जामातलाशी से एक अदद तंमचा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक अदद फोन वीवो कम्पनी के साथ एक नफर अभियुक्त सतीश रस्तोगी पुत्र स्व0 शिवनाथ रस्तोगी निवासी कस्बा खमरिया पंण्डित थाना खमरिया जनपद लखीमपुर खीरी को वर्मा पशु आहार दुकान के पास बनी चारदीवारी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1.सतीश रस्तोगी पुत्र स्व0 शिवनाथ रस्तोगी निवासी कस्बा खमरिया पंण्डित थाना खमरिया जनपद लखीमपुर खीरी
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त*
1.मु0अ0स0 1462/2018 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
2.मु0अ0स0 21/2019 धारा 41/411/413 भादवि थाना नीमगांव जिला खीरी
3.मु0अ0स0 82/2019 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना नीमगाव जिला खीरी
4.मु0अ0स0 30/25 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
5.मु0अ0सं0 0418/2025 धारा 305(a)/331(4)/ 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट
*बरामदगी का विवरण*
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल मशरूका तथा 20477/- रुपये नगद
एक अदद तंमचा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
एक अदद मोबाइल फोन
*बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण*
1.उ0नि0 तेज सिंह थाना कोतवाली सदर खीरी
2.उ0नि0 सुनील पंवार थाना कोतवाली सदर खीरी
3.उ0नि0 प्रवीण कुमार थाना कोतवाली सदर खीरी
4.हे0का0 सुनील कुमार थाना कोतवाली सदर खीरी
5.का0 अमरजीत थाना कोतवाली सदर खीरी
0 Comments