पठानकोट के मामून आर्मी कैंट में पत्नी के साथ रहने वाले सेना का जवान चार दिन से लापता था। उसके अचानक लापता होने के बाद पत्नी को मैसेज भी आया। मैसेज पढ़ पत्नी सीधा पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई थी
भारत-पाकिस्तान में तनाव जैसे हालातों के बीच पठानकोट के मामून आर्मी कैंट से चार दिन पहले सेना का एक जवान अचानक लापता हो गया था। जवान के लापता होने के बाद पत्नी को मैसेज भी आया था। मैसेज पढ़ महिला के रौंगटे खड़े हो गए। मैसेज में सैनिक पति के किडनैप होने और फिरौती की मांग की गई थी। मैसेज मिलने के बाद घबराई पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन चार दिन से लापता सैनिक रविवार रात खुद ही आर्मी कैंप में लौट आया।
0 Comments