ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा के AAP विधायक मेहराज मलिक गिरफ्तार, PSA के तहत की गई है कार्रवाई_

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले डोडा में आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. जम्मू-कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी विधायक पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि कई एफआईआर के बाद मेहराज मलिक को हिरासत में लिया गया है. मलिक के खिलाफ अब तक 18 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और उनका नाम 10 दैनिक समाचार पत्रों में दर्ज है.
अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप: डोडा पुलिस ने एक डोजियर तैयार कर डोडा प्रशासन को भेजा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि "विधायक ने डॉक्टरों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, युवाओं को उकसाया और ज़िले में राहत वितरण में बाधा डाला है."

मलिक के खिलाफ अब तक 18 एफआईआर दर्ज: सूत्रों ने बताया कि मेहराज मलिक को शुरुआत में डोडा डाकघर में हिरासत में लिया गया था, जहां उनसे मिलने पर प्रतिबंध था, और आज उन पर औपचारिक रूप से पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया. अधिकारियों के अनुसार, "कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य कई लोगों पर भी पीएसए के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है."

"मेहराज मलिक आम आदमी पार्टी के शेर हैं'': इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक के समर्थन में X पर एक पोस्ट शेयर किया है. केजरीवाल ने लिखा, "क्या अपने इलाके के लोगों के लिए अस्पताल की मांग करना इतना बड़ा अपराध है कि एक निर्वाचित विधायक को इसके लिए जेल में डाल दिया जाए?"
केजरीवाल ने आगे लिखा, "मेहराज मलिक आम आदमी पार्टी के शेर हैं. वह हमेशा जनता की आवाज़ बनकर लोगों के हक़ के लिए लड़ते रहेंगे. जेल, धमकियां और साज़िशें... ये सब आम आदमी पार्टी के किसी भी सिपाही को कभी नहीं डरा सकते."

क्या है पीएसए

पीएसए एक प्रशासनिक कानून है जो कुछ मामलों में बिना आरोप या मुकदमे के 2 साल तक की हिरासत की अनुमति देता है.✍️


Post a Comment

0 Comments