जोधपुर में एक बुजुर्ग महिला से रुपए और सोने की 2 अंगूठी ऐंठने का मामला सामने आया है महिला के परिजनों ने संबंध में प्रताप नगर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार दोपहर को एक महिला ने उनके घर का दरवाजा बजाया। उनकी मां के दरवाजा खोलने पर उस औरत ने अपना नाम मिस्त्री सलीम खान की बड़ी बेटी बताया और कहा कि पापा ने मुझे भेजा है
महिला ने कहा- उसके बच्चा हुआ है, वह मन्नत मांग कर हुआ है। इसलिए पिता ने आप लोगों के घर बताया तब मैं यहां भीख मांगने आई हूं। चंदन सिंह की मां ने उसे ₹500 दे दिए, तब उसने कहा कि मुझे एक घर से ही 5100 रुपए लेने हैं। फिर उस औरत ने बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ कर अपने चेहरे पर फिराया
रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद बुजुर्ग महिला सुध-बुध खो को गई और भीख मांगने आई औरत ने उसके पर्स से 6500 और हाथ से सोने की दो अंगूठियां निकाल ली। बुजुर्ग महिला को जब तक कुछ समझ में आता तब तक वह वहां से चली गई
0 Comments