सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को पूरी तरह निर्दोष घोषित करते हुए बरी कर दिया है।
यह वही मामला था जिसने 2006 में पूरे देश को हिला दिया था।
नोएडा के निठारी गांव में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे नाले से 8 बच्चों के कंकाल बरामद हुए थे। जांच में सामने आया था कि बच्चों के बलात्कार, हत्या और शरीर के अंगों के साथ क्रूरता की गई थी।
कोली पर आरोप था कि उसने 15 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की थी। इसी आरोप में उसे मौत की सज़ा सुनाई गई थी, जिसे बाद में उम्रकैद में बदला गया।
सालों तक चली जांच और मुकदमों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोली के खिलाफ ठोस सबूत नहीं हैं। पहले उसे फांसी और फिर उम्रकैद की सजा दी गई थी, लेकिन अब सभी मामलों में वह बरी हो चुका है।
सवाल यही है की फिर उन बच्चों की हत्या किसने की उनको इंसाफ कब मिलेगा??
0 Comments