ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अटल जी के जीवन वृतान्त पर आधारित "मैं अटल हूँ" फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया

 युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अटल जी के जीवन वृतान्त पर आधारित "मैं अटल हूँ" फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका प्रो. नीलम त्रिवेदी ने कहा "श्री अटल जी अपनी सरल भाषा, काव्यात्मक शैली और राजनीतिक सूझबूझ के लिए जाने जाते थे।

उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।"

इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने अपने उद्बोधन में कहा- "श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को उनकी सरल जीवनशैली, उच्च नैतिक मूल्यों और विपक्ष का सम्मान करने वाली राजनीति के लिए याद किया जाता है। स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का व्यक्तित्व सदैव भारतीय लोकतंत्र और सद्भावना का प्रतीक रहेगा।"

उक्त कार्यक्रम में प्रो. एस. के पांडेय, प्रो. विशाल द्विवेदी, प्रो. सुभाष चंद्रा, प्रो. नूतन सिंह, डॉ इष्ट विभु, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ओ. पी. सिंह, श्री सतेंद्र पाल सिंह, श्री विनोद सिंह, मोहम्मद आमिर, श्री दीपक कुमार बाजपेई, डॉ. अमित सिंह, डॉ. श्वेतांक भारद्वाज, श्री धर्मनारायण, श्री रचित कुमार, श्री सौरभवर्मा, श्री योगेश दुबे, डॉ. अजय वर्मा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments