ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्साहपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, उ.प्र. सरकार द्वारा स्थापित जयदेव कल्चरल क्लब द्वारा एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि यह कल्चरल क्लब महाविद्यालय में वर्ष 2023 से संचालित है। वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 15.11.2025 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभमुख्य अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, लखीमपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने मुख्य अतिथि का हार्दिक अभिनंदन किया। सजल दीक्षित ने जीवन कैसा हो सकता है शीर्षक कविता का पाठ किया। प्रतिमा मिश्रा ने राजस्थानी नृत्य करके दर्शकों को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया। बिरसा मुंडा जयंती के तहत आदिवासी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कोमल, वर्णिका, वंशिका कुमारी, प्रीति, पल्लवी, सुशीला, शीतल एवं सोहानी ने थारू नृत्य करके आदिवासी जीवन के उल्लास एवं जीवंतता की सुन्दर झलक प्रस्तुत की। कार्तिक अवस्थी एवं अमन शर्मा ने गिटार पर गीत गाकर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। श्रद्धा मिश्रा ने एकल अभिनय के द्वारा अपनी अभिनय कला की छटा बिखेरी। मुस्कान ने सुगम संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लवी, रुपाली, अनुज सिंह ने छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा भांगड़े की ऊर्जावान प्रस्तुति द्वारा हुआ। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण और आभार ज्ञापन के साथ हुआ। प्रो. नीलम त्रिवेदी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा कि जयदेव कल्चरल क्लब विद्यार्थियों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध करा रहा है, जिसमें प्रो. नीलम त्रिवेदी, प्रभारी सांस्कृतिक समिति, प्रो. शिवाकान्त पाण्डेय, प्रो. विशाल द्विवेदी एवं प्रो. सुभाष चन्द्रा की टीम इसको सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। प्राचार्य ने यह भी कहा कि आशा है कि यह क्लब अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा महाविद्यालय की सांस्कृतिक समृद्धि को और आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments