ब्रिटिश वेबसाइट का दावा; खामेनेई के खिलाफ आवाज उठाने पर मिली मौत, सडक़ों पर बिछी लाशें
ईरान में बगावत की आग धधक रही है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ सडक़ों पर उबाल जारी है। 28 दिसंबर को शुरू हुआ जनआंदोलन अब देश के शहर-शहर फैल चुका है। इसी बीच ईरान से जुड़े मामलों को कवर करने वाली ब्रिटिश वेबसाइट ईरान इंटरनेशनल ने ईरान में 12 हजार प्रदर्शनकारियों की हत्या का दावा किया है और ये हत्याएं पिछले 17 दिनों में हुई हैं। वेबसाइट ने इसे ईरान के आधुनिक इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड बताया है। कहा जा रहा है कि सडक़ों पर लाशें बिछी हैं, भयावह मंजर दिख रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश दिए हैं। वहीं ईरानी अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या 2000 बताई है।
वेबसाइट का कहना है कि यह जानकारी कई सोर्सज पर आधारित है। इस डाटा की कई लेवल पर जांच की गई और सख्त प्रोफेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक पुष्टि के बाद ही इसे जारी किया गया। ज्यादातर मारे गए लोग 30 साल से कम उम्र के थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्यादातर हत्याएं रिवोल्यूशनरी गाड्र्स और बसीज फोर्स ने गोली मारकर की है और ये सब सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के
0 Comments