ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

ईरान की आर्थिक घेराबंदी, राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान; ईरान से व्यापार करने वालों पर लगेगा 25 फीसदी टैरिफ


अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार जारी रखने वाले देशों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय में की जब ईरान में सरकार-विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में दोहराया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस बात पर जोर दिया कि यह आदेश अंतिम और निर्णायक है।
उन्होंने कहा कि कोई भी देश जो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार कर रहा है, उस देश पर यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अमरीका के साथ किए जाने वाले किसी भी और सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत शुल्क देना होगा। यह आदेश अंतिम और निर्णायक है।
भारत पर भी पड़ सकता है बड़ा असर
राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले का भारत पर भी बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि भारत ईरान के साथ निर्यात और आयात दोनों के माध्यम से महत्त्वपूर्ण व्यापारिक संबंध बनाए हुए है। भारत पहले से ही अमरीका को अपने निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क का सामना कर रहा है, जिसमें से 25 प्रतिशत शुल्क को अमरीका भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद से जोड़ता है। गौरतलब है कि भारत और ईरान प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं और हाल के वर्षों में भारत, ईरान के पांच सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में शामिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments