ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

फिरोजाबाद में पिता ने अपनी मुंहबोली 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म_

फिरोजाबाद: जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला खबर सामने आ रही है. जहां एक पिता ने अपनी मुंहबोली आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित की मुंहबोली मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्य के मुताबिक, थाना लाइनपार में रहने वाली एक महिला ने रविवार को अपने ही पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया. महिला का आरोप था कि उसे कोई बेटी नहीं थी. इसलिए वह आठ साल पहले अपने भाई की बेटी को गोद लिया था.
महिला ने बताया कि आठ दिन पहले जब वह घर पर नहीं थी तो उसके पति ने गोद ली गयी आठ साल की बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, फिर मौका देखकर वहां से फरार हो गया. डरी-सहमी मासूम ने मुझे पूरी घटना से अवगत कराया. इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायात की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की.थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर सोमवार को आरोपी को रेलवे कॉलोनी के विश्राम गृह के सामने से गिरफ्तार किया है. आरोपी को सुसंगत धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments