उत्तर प्रदेश के जालौन (उरई) में तैनात एक सिपाही ने पत्नी द्वारा नए साल की बधाई न देने पर जहर खा लिया। 2020 बैच के सिपाही ब्रह्मजीत का इस बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह सरकारी आवास से निकलकर जंगल में चला गया। उसने पत्नी को फोन पर जहर खाने की जानकारी दी और मोबाइल बंद कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे जंगल से बेसुध हालत में बरामद किया। सिपाही को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है
😂wah
0 Comments