बांग्लादेश ने मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अपने उप उच्चायोगों में भारतीय नागरिकों के लिए अधिकांश वीजा श्रेणियों को सस्पेंड कर दिया है। (राजनयिक सूत्रों के हवाले से ढाका ट्रिब्यून)
नई व्यवस्था के तहत केवल व्यापार और रोजगार वीजा ही उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि यह फैसला सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए किया गया है।
यह कदम 22 दिसंबर को लगाए गए पहले दौर के प्रतिबंधों के बाद उठाया गया है। उस समय ढाका ने नई दिल्ली स्थित अपने हाई कमीशन, त्रिपुरा के अगरतला में असिस्टेंट हाई कमीशन और सिलीगुड़ी स्थित अपने वीजा सेंटर में वीजा जारी करने और कांसुलर सेवाओं को निलंबित कर दिया था।
0 Comments