रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने आजतक रेडियो के कार्यक्रम क्राइम ब्रांच में दावा किया है कि कांग्रेस शासनकाल में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों की निगरानी करता था.उन्होंने बताया कि उस समय आईबी की कार्यप्रणाली इनफिल्ट्रेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचनाएं जुटाने पर आधारित थी.
प्रकाश सिंह के अनुसार, उस दौर में सरकार इन संगठनों को सांप्रदायिक प्रवृत्ति का मानती थी, इसलिए आईबी को उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई थी.उन्होंने यह भी कहा कि कई मामलों में खुफिया एजेंसी के अधिकारी इन संगठनों के भीतर काडर बनकर भी दाखिल होते थे, ताकि अंदरूनी जानकारी जुटाई जा सके.
0 Comments