ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

कभी-कभी किसी कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिद और दृढ़ता की जरूरत होती

कभी-कभी किसी कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिद और दृढ़ता की जरूरत होती है. सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के असफल हुए PSLV-C62 मिशन के ‘यात्रियों’ में से एक, ‘KID’ ने ठीक यही कर दिखाया है. जहां पूरी दुनिया यह मान चुकी थी कि इसरो का यह मिशन पूरी तरह विफल हो गया है और करोड़ों की लागत वाले सैटेलाइट अंतरिक्ष के अंधेरे में खो गए हैं, वहीं एक छोटी सी किरण ने सबको हैरान कर दिया है.

स्पेनिश स्टार्टअप ऑर्बिटल पैराडाइम ने मंगलवार को खुलासा किया कि उनका ‘केस्ट्रल इनिशियल डिमॉन्स्ट्रेटर’ जिसे KID कहा जा रहा है, न केवल अंतरिक्ष यान से अलग होने में सफल रहा, बल्कि उसने पृथ्वी पर डेटा भेजना भी शुरू कर दिया है.
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा, “तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, हमारे KID कैप्सूल ने खुद को PSLV C62 से अलग किया, स्विच ऑन हुआ और डेटा ट्रांसमिट किया. हम वर्तमान में इसके प्रक्षेपवक्र का पुनर्निर्माण कर रहे हैं. विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही साझा की जाएगी.”

Post a Comment

0 Comments