ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धा, आस्था एवं राष्ट्रभावना से पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया

 युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धा, आस्था एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत वातावरण में विधिवत पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिवार में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों तथा शैक्षणिक वातावरण की पवित्रता को सुदृढ़ करना रहा।

इस अवसर पर प्राचार्य  ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्यारंभ के साथ-साथ ज्ञानारंभ का भी संकल्प लें, क्योंकि केवल पाठ्य अध्ययन ही नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी ज्ञान ही व्यक्ति को सही अर्थों में शिक्षित बनाता है।

इसके उपरांत राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, त्याग, राष्ट्रप्रेम एवं प्रेरणादायी जीवन को नमन किया गया। वक्ताओं ने नेताजी के आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

सम्पूर्ण आयोजन गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments