ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मददगार पांच कर्मचारी बर्खास्त


पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कर रहे थे कामउ
पराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की कठोर कार्रवाई, कर्मियों में एक शिक्षक भी शामिल
जम्मू-कश्मीर के पांच सरकारी कर्मचारियों को आतंकियों से लिंक होने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इन सभी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने प्लांट किया था। एलजी मनोज सिन्हा ने टेरर लिंक सामने आने के बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इनके लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से संबंध थे।
निकाले गए कर्र्मचारियों में एक शिक्षक, एक लैब टेक्नीशियन, एक ड्राइवर, असिस्टेंट लाइनमैन और वन विभाग का एक फील्ड वर्कर शामिल हैं। पांचों को संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) के तहत नौकरी से निकाला गया।

Post a Comment

0 Comments