पर्यावरण मित्र समूह लखीमपुर खीरी को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के अधीन सोसाइटी के रूप में रजिस्ट्रीकृत होने पर पर्यावरण मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए धरा को सजाने इसे हरा-भरा बनाने की दिशा में और भी ज्यादा कार्य करने का बीड़ा उठाते हुए वृहद वृक्षारोपण कर हरियाली अभियान को तेजी प्रदान की।
इसी क्रम में देवकली रोड स्थित शिवम मैरिज लॉन के सम्मुख पर्यावरण मित्रों ने पावन नवरात्रि के दौरान कन्या सात्विका गुप्ता के हाथों छायादार पौधे लगाकर धरा को सजाने के कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के अध्यक्ष एवं संयोजक विशाल सेठ, उपाध्यक्ष प्रबंधन मयूरी नागर, उपाध्यक्ष प्रचार-प्रसार राम मोहन गुप्त, सचिव संजय कुमार गुप्ता, प्रबंध कारिणी सदस्य सुमन श्रीवास्तव, कुमकुम गुप्ता एवं सपना कक्कड़, पर्यावरण सहयोगी मित्र लेखनी सेठ सहित अनुभा नागर, देव ऋषि नागर, सात्विका गुप्ता आदि सम्मिलित रहे।
ज्ञातव्य है कि पर्यावरण मित्र समूह रजि. कई वर्षों से जनपद में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का अभियान चला रहा है जिसके अंतर्गत विद्यालयों, प्रतिष्ठानों, सड़कों सहित विभिन्न स्थानों पर ट्री गार्ड्स सहित वृक्षारोपण एवं उनकी सतत देखभाल करने के साथ साथ, इको क्लबों के गठन, एक पौधा एक पुरोधा, हरियाली एवं पर्यावरण सहयोगी मित्रों के सम्मान सहित विभिन्न कार्य कर रहा है। पर्यावरण मित्र समूह एवं कोर कमेटी सदस्यों को उनके उल्लेखनीय पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के लिए जनपदीय प्रशासन, वन विभाग, नगर पालिका परिषद, विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों, संस्थाओं द्वारा समय समय पर प्रशस्ति एवं सम्मान भी प्रदान किए जा चुके हैं। यही नहीं पर्यावरण मित्र समूह प्रदेश के अन्य नगरों में भी अपनी इकाईयों के गठन और पर्यावरण संरक्षण हित कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।
0 Comments