गोला गोकर्णनाथ खीरी – राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक में रविवार को संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने गांव-गांव तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
प्रदेश संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने बताया कि संगठन द्वारा जिले में 100 से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र खोले जा चुके हैं और बताया की हमारा लक्ष्य है कि 501 हनुमान चालीसा केंद्र चलाने का हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अपने गांव मोहल्ले मंदिर धार्मिक स्थल पर हर मंगलवार व शनिवार को ज्यादा से ज्यादा हिंदू भाई सम्मिलित होकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। बैठक में हनुमान चालीसा की किताब एक मुट्ठी अनाज के लिए थेले बाटे गये। जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल ने बताया कि दिए गए थे को में प्रति एक घर से एक मुट्ठी अनाज पूर्ति डालकर रखें जब एक महीना हो जाए तो उसे अनाज को किसी गरीब हिंदू को देदे जिससे उसकी जीव का चल जाएगी। इस मौके पर जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल, जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,विधानसभा अध्यक्ष सोनू बजरंगी,मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा, संजय सिंह चौहान,निखिल कश्यप, रिंकल जायसवाल, अजय, अमन जायसवाल, सूरज देवल और प्रदीप राठौर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।
0 Comments