ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

प्रवेश जायसवाल एवं नीरज गुप्ता को हरियाली मित्र सम्मान प्रदान कर सम्मानित

पर्यावरण मित्र समूह रजि. द्वारा राज लक्ष्मण एनक्लेव निवासी प्रवेश जायसवाल एवं नीरज गुप्ता को हरियाली मित्र सम्मान प्रदान कर सम्मानित करने के साथ साथ कन्या मानसी द्वारा नवरात्रि में नीम का पौध लगा कर धरा को सजाने इसे हरा-भरा बनाने के हरियाली अभियान को गति प्रदान की गई।

हरियाली मित्र सम्मान प्राप्त कर एक ओर जहाँ नीरज गुप्ता एवं प्रवेश बरनवाल ने पर्यावरण मित्र समूह के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कालोनी में स्थित पार्क में वृक्षारोपण कराने के प्रस्ताव पर खुशी जाहिर की वहीं मानसी गुप्ता ने अपने द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल का जिम्मा लेते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के अध्यक्ष एवं संयोजक विशाल सेठ, उपाध्यक्ष प्रबंधन मयूरी नागर, उपाध्यक्ष प्रचार-प्रसार राम मोहन गुप्त, सचिव संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रश्मि महेंद्रा, प्रबंध कारिणी समिति की सदस्य सुमन श्रीवास्तव, सपना कक्कड़, पूजा सिंह चौहान सहित इंदू गुप्ता, दीप्ति एवं मानसी गुप्ता सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0 Comments