पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में गुमशुदा/अपहृताओं की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे "आपरेशन मुस्कान" के तहत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक सिंगाही के नेतृत्व में आज दिनांक 30.04.2026 को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा 13 वर्षीय गुमशुदा बालक अंशु पुत्र विनोद गुप्ता निवासी वार्ड नं0 13 कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी को सकुशल बरामद किया गया । दिनांक 28.04.2026 को उक्त बालक की गुमशुदगी के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 79/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु सिंगाही पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया और तलाश हेतु गठित टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरो व गुमशुदा की फोटो दिखाकर लोगो से जानकारी की गई एवं सर्विलांस व तकनीकी सहायता ली गयी। जिसके फलस्वरूप गुमशुदा अंशु उपरोक्त को जीआरपी मथुरा की सहायता लेते हुए जनपद मथुरा से 48 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा को उसके परिजनो को विधिक कार्यवाही पश्चात सुपुर्द किया गया । गुमशुदा की सकुशल बरामदगी होने पर परिजनो व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा समस्त सिंगाही पुलिस टीम की सराहना एवं प्रशंसा की जा रही है ।
*नाम पता गुमशुदा व्यक्तिः-*
* अंशु पुत्र विनोद गुप्ता निवासी वार्ड नं0 13 कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी उम्र करीब 13 वर्ष
*गठित टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 श्री मो० कलाम खाँ थाना सिंगाही जनपद खीरी।
2. का0 मो0 उमर थाना सिंगाही जनपद खीरी।
0 Comments