कोलकाता: चुनाव आयोग और तृणमूल कांग्रेस के बीच कानूनी जंग तेज हो गई है।
आयोग ने निर्देश दिया था कि चुनाव में गड़बड़ी की आशंका वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
इसी के तहत आयोग ने करीब 3500 संदिग्धों की सूची तैयार की है,
जिसमें बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं।
तृणमूल सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने इस कदम को अदालत के पुराने आदेशों का उल्लंघन बताते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रहा है।
0 Comments