*लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस रेस में अमेरिका के नागरिक बाकी पूरी दुनिया से मीलों आगे निकल चुके हैं।*
*सरकारी आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है, क्योंकि कनाडाई नागरिकता हासिल करने की दौड़ में अमेरिकियों ने भारी उछाल दर्ज किया है।*
*जनवरी 2026 के ताजा डेटा के मुताबिक, वंश के आधार पर (citizenship by descent) नागरिकता पाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन अमेरिका से ही आ रहे हैं।*
💥🌏 *ब्रिटेन से 10 गुना ज्यादा अमेरिकियों ने किया अप्लाई* 💥🌏
*आंकड़ों पर नजर डालें तो सिर्फ जनवरी के एक ही महीने में करीब 2,500 अमेरिकी नागरिकों ने कनाडाई नागरिकता का प्रमाण पाने के लिए आवेदन ठोक दिया है। इसकी तुलना अगर दूसरे नंबर पर मौजूद यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) से करें, तो वहां से महज 290 आवेदन ही आए हैं। इसका सीधा मतलब है कि ब्रिटेन के मुकाबले अमेरिकियों के आवेदनों की संख्या लगभग 10 गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं, फ्रांस, चीन, हांगकांग, भारत, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, संयुक्त अरब अमीरात और जर्मनी जैसे प्रमुख देशों के कुल आवेदनों को मिला भी दिया जाए, तो भी अकेले अमेरिका का आंकड़ा उन सब पर भारी पड़ रहा है।*
💥🌏 *आखिर क्या कहता है कनाडा का नया कानून ?* 💥🌏
*नागरिकता की इस अचानक आई सुनामी के पीछे कनाडा का नया कानून ‘बिल C-3’ है। इस नए कानून ने पीढ़ियों तक नागरिकता पाने की पुरानी और सख्त सीमा को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पहले के नियमों में नागरिकता सिर्फ कुछ सीमित पीढ़ियों तक ही ट्रांसफर हो सकती थी, लेकिन अब कोई भी व्यक्ति अपने बेहद पुराने कनाडाई पूर्वज के आधार पर भी वहां की नागरिकता का दावा ठोक सकता है। इस ऐतिहासिक बदलाव ने लाखों ऐसे लोगों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, जो अब अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की दोहरी नागरिकता का मजा ले सकते हैं। इस नए नियम के लागू होने के बाद 15 दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के अंत तक 12,000 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिकियों का ही है।*
💥🌏 *भविष्य की सुरक्षा के लिए ‘प्लान बी’ की तैयारी* 💥🌏
*अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इतने सारे अमेरिकी अचानक अपना पारिवारिक इतिहास क्यों खंगाल रहे हैं? दरअसल, ज्यादातर लोगों के लिए यह सिर्फ एक अतिरिक्त पासपोर्ट हासिल करने का शानदार मौका है। कई लोग इसे अपने भविष्य की सुरक्षा या ‘प्लान बी’ के तौर पर देख रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वे आसानी से कनाडा में बस सकें और वहां के अधिकारों का फायदा उठा सकें। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से बड़ी संख्या में लोग फिलहाल कनाडा में शिफ्ट होने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं, वे बस अपने विकल्प खुले रखना चाहते हैं।*
💥🌏 *अभी तो बस शुरुआत है…* 💥🌏
*यह ट्रेंड अचानक जरूर बढ़ा है, लेकिन अमेरिकियों में कनाडाई पासपोर्ट को लेकर यह दीवानगी पहले भी देखी गई है। साल 2025 में ही 24,500 अमेरिकी नागरिकों ने इसके लिए आवेदन किया था, जो दुनियाभर के कुल आवेदनों का लगभग 30 प्रतिशत था। जनवरी 2026 के मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए कनाडाई सरकार का मानना है कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है। जैसे-जैसे इस नए कानून की भनक ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगेगी, आवेदनों का यह आंकड़ा एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।
0 Comments