ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

योग रंजन फाउंडेशन द्वारा एसएसबी जवानों को वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में योग रंजन फाउंडेशन द्वारा संचालित “75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान” के अंतर्गत 52-दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर में कार्यस्थल पर योग (वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल) का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डेस्क जॉब कर रहे सुरक्षा बल के जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा कार्यस्थल पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने कार्यस्थल पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित अभ्यास से बैक पेन, सर्वाइकल पेन, शोल्डर पेन, कब्ज एवं सियाटिका जैसी सामान्य समस्याओं से बचाव संभव है। साथ ही, उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से डिप्रेशन, एंजायटी एवं एंगर इश्यू का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकता है। सत्र के अंत में निर्देशित ध्यान का अभ्यास भी कराया गया, जिससे जवानों को मानसिक शांति एवं विश्राम का अनुभव हुआ।

यह प्रशिक्षण सत्र क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० सुमन्त कुमार के मार्गदर्शन तथा योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। व्यावहारिक अभ्यास राजदीपिका तिवारी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में योग रंजन फाउंडेशन की आकांक्षा वर्मा एवं अमूलदीप तिवारी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट वीरेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर डी. प्रसन्ना, प्रवीण भुजबल सहित सशस्त्र सीमा बल के अनेक अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि योग रंजन फाउंडेशन द्वारा लखीमपुर-खीरी एवं आसपास के क्षेत्रों में योग जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना, समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा उपचारात्मक योग के महत्व से लोगों को परिचित कराना है।

Post a Comment

0 Comments