24.35 करोड़ की लागत के पुल का शिलान्यास
लखीमपुर खीरी। पलियाकलां। चंबर बोझ बिलाहिया फार्म संपर्क मार्ग पर सेतु निर्माण का बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हो गया है।
विधायक रोमी साहनी के प्रयासों ने बुधवार को इस कार्य का शुभारंभ पूजन अर्चन कर किया। विधायक ने इस पुल को मंजूरी दिलाने के लिए शासन स्तर पर लंबी लड़ाई लड़ी थी। सेतु का निर्माण 24.35 करोड़ रुपये से होगा। इस मार्ग पर पुल न होने से ग्रामीणों को बारिश और बाढ़ के दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर सेतु निगम के जेई एसपी सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कर्मजीत सिंह, समीर कपूर, ग्राम पंचायत मकनपुर से प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी हरेंद्र सिंह सोनी और सुखा सिंह आदि बड़ी तादाद ग्रामीण मौजूद रहे।
0 Comments