ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

बुद्ध पूर्णिमा पर “प्रकृति के संग योग” कार्यक्रम का आयोजन


01 मई । लखीमपुर 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 51-दिवसीय काउंटडाउन एवं योग रंजन फाउंडेशन द्वारा संचालित “75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान” के 25वें दिन, बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर “प्रकृति के संग योग” कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई उद्यान, आवास विकास कॉलोनी में प्रातः 06:00 बजे से किया गया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमन्त कुमार द्वारा किया गया।

इस विशेष योग सत्र का उद्देश्य आमजन को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति के सान्निध्य में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल के निर्देशन में राजदीपिका तिवारी एवं आकांक्षा वर्मा द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, योग निद्रा एवं ध्यान का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास से बैक पेन, सर्वाइकल पेन, शोल्डर पेन, कब्ज, सियाटिका, ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज जैसी जीवनशैली जनित समस्याओं से बचाव संभव है। साथ ही, उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से डिप्रेशन, एंजायटी एवं एंगर इश्यू का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रीति शुक्ला, वंदना वर्मा, नूपुर सिंह, अर्चिता पाण्डेय, स्नेहा, अम्बिका, सिमरन, माही रस्तोगी, सिमरन कश्यप, महेंद्र अग्रवाल सहित अनेक योग साधकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि योग रंजन फाउंडेशन द्वारा लखीमपुर-खीरी एवं आसपास के क्षेत्रों में योग जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना, समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा उपचारात्मक योग के महत्व से लोगों को परिचित कराना है।

Post a Comment

0 Comments