ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कल लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

चंडीगढ़ |

हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कल आगामी मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।

मंत्री ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ से संबंधित सभी कार्यों के लिए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्य का भुगतान केवल सत्यापन के बाद ही किया जाएगा, जिसमें एसडीई, एक्सईएन, जेई और संबंधित सरपंचों की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

गाद (सिल्ट) निकालने के कार्य में लापरवाही न हो, इसके लिए मुख्यालय स्तर पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेगी और समय-समय पर रिपोर्ट देगी।

इसके अलावा, पाइप, पंप, रेत की बोरियां और अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नहरों, ड्रेनों और जल निकासी प्रणालियों की सफाई एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं, ताकि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Post a Comment

0 Comments