पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक पढुआ के नेतृत्व में आज दिनांक 04.05.2026 को थाना पढुआ पुलिस द्वारा मुखबिर कि सूचना पर अभियुक्त 1.संजय वर्मा पुत्र स्व0 रामकुमार वर्मा निवासी ग्राम मल्लबेहड़ थाना पढुआ जिला खीरी उम्र करीब 35 वर्ष को एक अदद तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ढखेरवा शारदानगर मार्ग से मल्लबेहड़ मोड पर करीब 20 मी0 दूर ग्राम मल्लबेहड से समय 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु 0248/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण को कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1.संजय वर्मा पुत्र स्व0 रामकुमार वर्मा निवासी ग्राम मल्लबेहड़ थाना पढुआ जिला खीरी उम्र करीब 35 वर्ष
*बरामदगी का विवरण:* -
1.एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
अपराधिक इतिहास संजय वर्मा पुत्र स्व0 रामकुमार वर्मा
1. मु0अ0सं0 मु 0248/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम
*गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी व कर्म0गण का नाम* :-
1.प्र0नि0 श्री दिनेश कुमार शर्मा थाना पढुआ जनपद खीरी
2.उ0नि0 श्री पुष्कर वर्मा थाना पढुआ जनपद खीरी
3 हे0का0 मतलूब अहमद थाना पढुआ जनपद खीरी
4.का0 अक्षय चन्रवांशी थाना पढुआ जनपद खीरी
0 Comments