इस लीव इन रिलेशन परिपाटी ने कितने घर उजाड़े, कथित पत्नी ने पांच लोगों के साथ मिलकर किया कत्ल✍🏻
युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले का पर्दाफाश, मृतक के साथ लिव इन मे रह रही महिला ने ही बनाई थी हत्या की योजना
प्रकरण मे महिला आरोपिया सहित 06 आरोपी गिरफतार
पुलिस थाना जवाहरनगर की कार्यवाही
श्री हरी शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना जवाहरनगर थाना क्षेत्र मे युवक के साथ मारपीट कर अपहरण कर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का पर्दाफाश कर प्रकरण में मृतक युवक के साथ लिव इन में रह रही महिला सहित 06 आरोपियों को गिरफतार किया है।
घटना विवरण- दिनांक 25.05.2026 को परिवादी श्री विनय कुमार पुत्र जसपाल गर्ग उम्र 50 साल निवासी गली न. 3 इंद्रा कोलोनी पदमपुर श्रीगंगानगर ने पुलिस थाना जवाहरनगर पर हाजिर होकर एक प्रार्थना पत्र पेश किया कि हमारा बेटा कपील जिन्दल पुत्र तेजपाल जिन्दल निवासी 52 आरबी है, जो की श्रीगंगानगर मे अपनी पत्नि सुखजीत कौर के साथ किराये पर रहता है, हमारे लडके का मेडिकल का बिजनेस है ये दुकान एसएसबी रोड पर है, जो वही किराये पर रहता है। आज हमे हमारे लड़के के साथ मारपीट की सुचना मिलने पर हम उसके घर गये तो देखा वहां पर खुन ही खुन था, जो लड़की साथ मे रहती है वो कल रात से गायब थी, शाम को आकर बोलती है कि पांच आदमी आये थे लड़के के साथ मारपीट कर उसे साथ ले गये वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 233/2026 धारा 140 (3) भारतीय न्याय सहिंता 2023 दर्ज कर अनुसंधान श्री नरेश कुमार उनि के सुपुर्द किया गया।
श्री दीपक पुलिस कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री हरी शंकर जिला पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर, कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर के निर्देशन में श्री विष्णु खत्री वृताधिकारी शहर के सुपरविजन मे श्री देवेद्र सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपीगण की गिरफतारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई, गठित टीमो द्वारा तकनीकी अनुसंधान व मुखबीर की सुचना पर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अजांम देने वाले आरोपीगण 1. सिकन्दर सिह पुत्र बलविन्द्र सिह उम्र 32 साल निवासी श्यामखेड़ा पुलिस थाना कबरावाला मलोट जिला मुक्तसर साहिब पंजाब 2. सतपाल सिह पुत्र अजीत सिह उम्र 38 साल निवासी गुरूसर जोधा पुलिस थाना कबरावाला मलोट जिला मुक्तसर साहिब हाल सच्चा सौदा रोड़ नजद हरनेक किरयाना स्टोर मलोट शहर पंजाब, 3. गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी पुत्र शमशेरसिंह उम्र 31 साल निवासी तपाखेडा पीएस लम्बी जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब, 4. अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी नागरा पुत्र शमशेरसिंह उम्र 31 साल निवासी तपाखेडा पीएस लम्बी जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब, 5. गुरदर्शन सिंह
पुत्र रेशमसिंह उम्र 29 साल निवासी हाल हाउसिंग बोर्ड सियाराम चौक हनुमानगढ 6. श्रीमती सुखविन्द्र कौर उर्फ राधिका पत्नि कपिल सिंगल उम्र 40 साल निवासी ट्रक युनियन वाली गली नम्बर 6 न्यू गोविन्दनगर मलोट पंजाब हाल एसएसबी रोड़ शिव मन्दिर के पीछे श्रीगंगानगर को गिरफतार किया गया है।
घटना का कारण:- अब तक की पुछताछ में सामने आया है कि कपिल जिंदल जो अपने महिला मित्र श्रीमती सुखविन्द्र कौर उर्फ राधिका निवासी तपा खेडा मलोट जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के साथ शंकर कॉलोनी में किराये का मकान लेकर पिछले 02 महिनों से रह रहा था, श्रीमती सुखविन्द्र कौर उर्फ राधिका जिसके पति की मृत्यु कुछ समय पहले हो चुकी है जो कपिल जिंदल के साथ लिव इन में रहती थी। कपिल जिंदल तथा श्रीमती सुखविन्द्र कौर उर्फ राधिका के बीच आपसी विवाद हो गया था, जिस कारण श्रीमती सुखविन्द्र कौर उर्फ राधिका ने अपने बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी व अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी नागरा तथा अपने जंवाई गुरदर्शन सिंह के साथ मिलकर योजना बनाई, इसी योजना के तहत दिनांक 23-24.05 2026 की रात के समय आरोपीगण द्वारा योजनापूर्वक तरीके से मारपीट कर कपिल जिंदल का अपहरण कर लिया तथा उसके बाद कपिल जिंदल को मारकर उसकी लाश को इन्द्रा गांधी नहर में डाल दी थी।
━━━━━━━━━━━━
0 Comments