लखीमपुर खीरी। मझगईं। धोबीपुरवा गांव में चल रहे श्रीशतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन रामविवाह का मंचन हुआ। इस दौरान माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर पहुंचे भक्तों ने माता की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया। गांव के छैल बिहारी यादव ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त, बाहर से आए कलाकारों ने रामलीला में भगवान राम के विवाह का मंचन किया। रविवार को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। इस अवसर पर मनोज कुमार, पंकज, संजय, रामविलास, सुनील, प्रमोद, तोताराम, मंगतराम, अनिल, कौशल, शिव नारायण और विजयपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0 Comments