ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया









लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जीव सुरक्षा एवं "पॉलीथीन बंद करो" अभियान का कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालन कर रहे श्री बृजेश जी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण मित्र समूह की कोर टीम के सदस्य श्री विशाल सेठ, (अध्यक्ष) श्रीमती मयूरी नागर, श्री राम मोहन गुप्ता, श्रीमती पूजा सिंह एवं श्रीमती कुमकुम गुप्ता को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।













इस अवसर पर ग्राम मिदनिया में पर्यावरण मित्र समूह के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
क्लब की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने सभी सम्मानित व्यक्तियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।








कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ,चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता और सदस्य पूजा चौहान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments