लखीमपुर खीरी। ग्रीन फील्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियों ने कानपुर के गुरु हर राय स्कूल कोयला नगर में आयोजित काइंड समिट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया तीस और इकतीस मई को हुए इस राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया जहां ग्रीन फील्ड के छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा संयुक्त राष्ट्र महिला आयोग लोकसभा और अंतरराष्ट्रीय समितियों में वैश्विक मुद्दों महिला सशक्तिकरण शिक्षा सामाजिक विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपनी प्रतिभा और तार्किक क्षमता दिखाई शानदार वक्तृत्व कला और शोधपरक दृष्टिकोण के लिए विद्यालय को प्रतिष्ठित ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल इस उपलब्धि पर प्रबंधक प्रशांत मिश्र और अकादमिक निदेशक आलोक मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे मंच छात्रों के व्यक्तित्व विकास नेतृत्व क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
ग्रीन फील्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स आगे भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
0 Comments