ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

नई टेक्निक्स पर आधारित "ग्रोथ थ्रू इनोवेशन" विषय पर सारगर्भित प्रशिक्षण प्रदान किया

जेसीआई इंडिया की प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर जेएफपी मीता गर्ग (लखीमपुर) ने शाहजहांपुर में बिजनेस स्ट्रैटेजिस और नई टेक्निक्स पर आधारित "ग्रोथ थ्रू इनोवेशन" विषय पर सारगर्भित प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के बहु उपयोगी सत्रों से प्रभावित होकर सहभागी अतिथि अंकित श्रीवास्तव ने जेसीआई की सदस्यता ग्रहण कर कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध कर दी।

द फूड स्टोरी रेस्टोरेंट, शाहजहांपुर में जेसी आई शाहजहाँपुर के आतिथ्य एवं जेसी नवनीश कटियार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम "ग्रोथ थ्रू इनोवेशन" (नवाचार के माध्यम से विकास) विषय पर जेसीआई इंडिया की प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर जेएफपी मीता गर्ग ने व्यापार को सफलता के उच्च पायदान पर ले जाने के गुर सिखाते हुए ध्यान दिए जाने वाले आवश्यक बिंदुओं पर रुचिकर चर्चा की। वर्तमान समय में नया व्यापार शुरू करने तथा व्यापार को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने सम्बन्धी विभिन्न सत्रों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों ने अपनी रुचि और सक्रियता दर्शाई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जेसी अनूप रस्तोगी एवं जेसीरेट स्वाती बंसल को प्रशिक्षक जेसी मीता गर्ग द्वारा सर्वोत्तम सहभागिता का पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव जेसी सचिन अग्रवाल, पूर्वाध्यक्ष जेसी संदीप साहनी, भुवन बंसल, अमित शर्मा, अनुज गुप्ता  सहित जेसी अनुभव, विपुल, तरुण, अमन, विपिन, नितेश, अंकित, स्वाती अमृता, सोनम, उर्जिता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments