*इन नए प्लान्स का असर इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूजर्स पर पड़ेगा।*
*कंपनी ने इन सेवाओं को वैश्विक स्तर पर पेश किया है, जिसमें भारत भी शामिल है।*
*कंपनी अब अपने ऐप्स के लिए “प्लस” वर्जन ला रही है।*
*इसके तहत भुगतान करने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स, अतिरिक्त कस्टमाइजेशन फीचर्स और प्रीमियम अनुभव मिलेगा, जो मुफ्त वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगे।*
*मेटा का यह कदम कंपनी की कमाई के स्रोतों को विविध बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।*
*अब कंपनी केवल विज्ञापन आधारित मॉडल पर निर्भर नहीं रहना चाहती और सब्सक्रिप्शन आधारित रेवेन्यू बढ़ाने पर जोर दे रही है।*
🧬🪀 *क्या होगी कीमत ?* 🧬🪀
*इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) प्रति माह रखी गई है, जबकि वॉट्सऐप प्लस के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) मासिक शुल्क देना होगा।*
*हालांकि, भारत के लिए आधिकारिक कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है।*
🧬🪀 *वॉट्सऐप प्लस में मिलेंगे ये फीचर्स* 🧬🪀
*टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप प्लस में पर्सनलाइजेशन पर विशेष फोकस किया गया है।*
*सब्सक्राइबर्स को कस्टम थीम, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर्स और ज्यादा चैट्स पिन करने जैसे फीचर्स मिलेंगे।*
🧬🪀 *इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस के फीचर्स* 🧬🪀
*रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें स्टोरी री-व्यू काउंट देखने, अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने और बिना व्यूअर्स लिस्ट में दिखे स्टोरी प्रीव्यू देखने की सुविधा शामिल है।*
*इसके अलावा, यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक दिखा सकेंगे और हर सप्ताह एक स्टोरी को “स्पॉटलाइट” कर अतिरिक्त विजिबिलिटी हासिल कर सकेंगे। स्टोरी व्यूअर्स लिस्ट में सर्च फीचर भी उपलब्ध होगा।*
*कॉस्मेटिक अपग्रेड्स के तहत इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, बायो के लिए खास फॉन्ट्स और अतिरिक्त प्रोफाइल पिन जैसे फीचर्स मिलेंगे।*
🧬🪀 *Meta Verified से अलग होंगे नए प्लान* 🧬🪀
*कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये नए प्लस प्लान्स, मौजूदा “Meta Verified” सेवा से अलग होंगे। Meta Verified में फिलहाल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।*
🧬🪀 *Meta One AI प्लान भी लॉन्च* 🧬🪀
*मेटा ने AI आधारित सेवाओं के लिए भी “Meta One” नाम से नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं।*
*Meta One Plus की कीमत 7.99 डॉलर (करीब 775 रुपये) प्रति माह होगी। यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो AI टूल्स का इस्तेमाल इमेज और वीडियो जनरेशन या लंबे रीजनिंग टास्क के लिए करते हैं।*
*Meta One Premium की कीमत 19.99 डॉलर (करीब 1,939 रुपये) मासिक रखी गई है। इसमें ज्यादा उपयोग सीमा (Usage Limits) के साथ अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।*
*कंपनी ने यह भी कहा है कि Meta AI चैटबॉट का फ्री वर्जन जारी रहेगा। हालांकि, ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को निर्धारित लिमिट पूरी होने के बाद पेड प्लान लेना पड़ सकता है। फिलहाल कंपनी ने यूसेज लिमिट्स की जानकारी साझा नहीं की है।*
🪀🧬 *क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए भी प्लान* 🪀🧬
*मेटा ने क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी नए प्लान पेश किए हैं, जिनमें “Meta One Essential” और “Meta One Advanced” शामिल हैं।*
*Meta One Essential की कीमत 14.99 डॉलर (करीब 1,454 रुपये) प्रति माह होगी। इसमें वेरिफिकेशन बेनेफिट्स, बेहतर प्रोफाइल लिंकिंग और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व वेब पोर्टल्स पर प्रमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।*
*वहीं, *Meta One Advanced खास तौर पर इंफ्लुएंसर्स और बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ज्यादा रीच और फेसबुक फीड व सर्च रिजल्ट्स में प्राथमिकता जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।*
0 Comments