ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

अब बिहार भी चला उत्तर प्रदेश की राह। माफिया राज खत्म करने की शुरुआत

बिहार में अपराधी सोनू यादव का एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे की गोली मारकर की थी हत्या

 बिहार में रविवार की सुबह एक और अपराधी का एनकाउंटर किया गया. इसमें 25 हजार का इनामी अपराधी सोनू यादव मारा गया. सोनू यादव ने ही बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
 बिहार में पुलिस एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है. इस बीच बीजेपी नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाले का एनकाउंटर कर दिया गया. रविवार की सुबह कुख्यात अपराधी सोनू यादव मुठभेड़ में मारा गया. सिवान नगर थाना इलाके के अंदर ढाला के पास 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने कार्रवाई की.

रविवार को बड़हरिया थाना इलाके के लकड़ी के पास पुलिस और अपराधी के बीच भिड़ंत हुई. सोनू कुमार यादव 25 हजार का इनामी था और गोलीकांड का मुख्य आरोपी भी था. मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना इलाके के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का बेटा था. आरोप है कि उसी ने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार को गोली मारकर हत्या की थी, जबकि बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चन्दन सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे.

@all


Post a Comment

0 Comments