ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थरबरन गंज मोहल्ले वासियों के लिए विद्युत व्यवस्था व पेयजल के लिए कोई इन्तजाम नहीं


लखीमपुर खीरी 08 जून- मोहल्ला थरबरन गंज लखीमपुर में नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने आखिरकार जून माह में वृहत नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। बरसात सिर पर आ चुकी है। यदि नाले का निर्माण समय रहते जल्द पूरा नहीं हुआ तो मुहल्ले वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

नाला काफी वृहत है, इस हेतु विद्युत लाइन भी हटानी पड़ेगी, तथा पेयजल पाइपलाइन भी सम्भवत: हटेगी। नगर पालिका परिषद ने इस बाबत भी समय रहते कोई इन्तजाम नहीं किया है।

Post a Comment

0 Comments