वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में मैगलगंज पुलिस द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 11 मार्च 2025 को थाना मैगलगंज में मु0अ0सं0 0069/2025 धारा 303(2)/317(2)/123 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इस मामले में 02 नफर वांछित अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। थाना मैगलगंज की पुलिस टीम ने सूचना एवं गुप्तचर जानकारी के आधार पर सतर्कता बरतते हुए दिनांक 06 जून 2026 को दोनों अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को संबंधित मुकदमे में विवरण सहित न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1. कल्याण सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी बखरिया थाना पिहानी जनपद हरदोई उम्र करीब 57 वर्ष
2. हरिओम उर्फ गौरव पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी कादरदादपुर उर्फ लिल्थरा थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी:*
1. एक अदद मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त)
2. एक अदद मोबाइल फोन मय सिम कार्ड
*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:*
1. उपनिरीक्षक रजनीश त्रिपाठी
2. हेड कांस्टेबल मोहम्मद असलम,
3. कांस्टेबल अनुज गुर्जर,
4. कांस्टेबल रोहित कुमार,
0 Comments