ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

योग से निरोगी जीवन का संदेश, न्यायिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास


लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह कचहरी परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं मोहम्मदी, निघासन, पलिया, ग्राम न्यायालय गोला तथा जिला कारागार खीरी में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Post a Comment

0 Comments