यूपी के कन्नौज जेल की करीब 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर 2 कैदी फरार हो गए। रविवार रात जेल में न्यू ईयर की पार्टी रखी गई थी। अफसर-कर्मचारी और उनके परिवारीजन पार्टी में नाच-गा रहे थे। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद गाना गा रहे थे। सिपाही डांस कर रहे थे।*
*पार्टी का फायदा उठाकर कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधा और दीवार को फांदकर भाग निकले। रात में जेल के सभी कैदियों को बैरक भेजा गया, लेकिन गिनती नहीं हुई थी।*
*सोमवार सुबह 11 बजे जब सभी कैदी निकाले गए तो गिनती में दो कैदी कम निकले। पहले जेल प्रशासन इसे छिपाने की कोशिश करता रहा और खोजबीन जारी रखी। जेल प्रशासन ने पार्टी के सबूत भी मिटा दिए। लेकिन डीएम-एसपी को इस बात की भनक लग गई। वे समाधान दिवस छोड़कर जिला जेल पहुंचे। तब जेल प्रशासन ने उनके सामने सच्चाई कबूली।*
0 Comments