पंजाब में सरपंच हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एकनकाउंटर में एक आरोपी को ढेर किया है। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की।
रविवार को गांव वल्टोहा संधुआं के सरपंच जरमल सिंह की विवाह पैलेस में गोलियां मारकर हत्या करवाने वाले गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गे को तरनतारन पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया जिसकी पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर निवासी गांव कत्थुनंगल जिला अमृतसर देहाती के तौर पर हुई है। मौके पर एक पिस्टल व बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है
डीआइजी स्नेहदीप शर्मा व एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरपंच जरमल सिंह की हत्या करवाने वाले गैंग्सटर प्रभ दासूवाल के गुर्गे अन्य वारदातों को अंजाम देने लिए क्षेत्र में सरगर्म हैं। सूचना के आधार पर एसपी रिपुतपन सिंह, डीएसपी जगजीत सिंह चहिल के नेतृत्व में सीआईए की टीम द्वारा भिखीविंड क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई।
मंगलवार दोपहर को हुई मुठभेड़
मंगलवार दोपहर बिना नंबर की बाइक पर सवार एक संदिग्ध को पुलिस पार्टी ने देखते ही रुकने का इशारा किया। जिसने रुकने की बजाय पुलिस पर गोलियां दाग दीं। बुलेट प्रुफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी की जान बच गई।
0 Comments