ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

अयोध्या: रामनगरी में मासूम के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. घर के पास खेल रही 4 साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया. बच्ची की चीखपुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया. लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्जकर उसे जेल भेज दिया है. इस घटना में स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ गहरा आक्रोश है. लोगों की नाराजगी को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
घटना जनपद के थाना पुराकलंदर क्षेत्र की है. स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इस दौरान गांव का ही कुन्नन उसे बहला फुसलाकर गोद में उठा ले गया.आरोपी ने एकांत स्थान पर हैवानियत की. मासूम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. उसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई.
पुलिस के मुताबिक आरोपी कुन्नन 3 महीने पहले भी दुष्कर्म मामले की एक घटना में जेल जा चुका है. इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments