पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक भीरा के नेतृत्व में आज दिनांक 02.05.2026 को थाना भीरा पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 169/2026 धारा 35 BNSS व धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) BNS में अभियुक्त मोनिश पुत्र हाशिम अली उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मो0 रजागंज थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को मुकदमें से संबंधित चोरी कि मोटरसाइिकल व कूटरचित नबर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*घटना का विवरण:-*
दिनांक 02.05.2026 को उ0 नि0 अवनीश कुमार व्दारा मय हमराहीयान के दुधवा डिलाइट रेस्टोरेट मैलानी रोड के पास बहद ग्राम कस्बा भीरा पर चैकिंग कि जा रही थी चैकिग के दौरान खुटार कि तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइिकल स्पलेडर प्लस सं0 UP 25 AN 1672 लेकर आ रहा था जिसे रोक कर ई-चालान एप पर सर्च किया तो वाहन का चेचिस सं0 ME4JC448GB8362370 खुल कर आया जो कि वाहन पर पडे चेचिस नबर से भिन्न था मोटरसाइिकल पर अंकित चेचिस सं0 MBLHAW118MHE18276 से ई-चालान एप पर चेक किया गया तो वाहन सं0 UP 26 AM 2169 खुलकर आया पकडे गये व्यक्ति से कडाई से पूछताछ कि गयी तो उसने अपना नाम अभियुक्त मोनिश पुत्र हाशिम अली उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मो0 रजागंज थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत बताया तथा मोटरसाइिकल के संबंध में बताया कि साहब मैने यह मोटरसाइिकल मोहला पीर बाजार पूरनपुर से करीब डेढ माह पहले चोरी की थी और फर्जी नबर प्लेट लगा कर चला रहा था अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*नाम व पता अभियुक्त* -
मोनिश पुत्र हाशिम अली उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मो0 रजागंज थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
*बरामदगी का विवरण*
1. कूटरचित नबर प्लेट लगी एक अदद चोरी कि मोटरसाइिकल स्पलेडर प्लस
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोनिश पुत्र हाशिम अली निवासी मो0 रजागंज थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत*
1. मु0अ0सं0 169/2026 धारा 35 BNSS व धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) BNS थाना भीरा जनपद खीरी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. उ0नि0 अवनीश कुमार थाना भीरा जनपद खीरी
2..हे0का0 त्रंयबक दत्त गौड, थाना भीरा जनपद खीरी
3..का0 सगुन चौधरी थाना भीरा जनपद खीरी
4. का0 संदीप चौधरी थाना भीरा जनपद खीरी
0 Comments