ताजा समाचार

20/recent/ticker-posts

थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया


       पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज के नेतृत्व में दिनांक 01.05.2026 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 180/2026 धारा 65(1)/115(2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जुगुल किशोर पुत्र रमेश पासी निवास ग्राम शिवराजपुर, थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार गया। गिरफ्तार किये गये वांछित अभियुक्त को कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

*घटना का विवरण:-*
दिनांक 30 अप्रैल 2026 को लगभग 15:00 बजे ग्राम शिवराजपुर स्थित सरकारी स्कूल में विपक्षी जुगुल किशोर पुत्र रमेश निवासी शिवराजपुर थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी ने वादिनी की 17 वर्षीय पुत्री के साथ मार-पीट की था व दुष्कर्म की घटना कारित की थी। इस संबंध में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मैगलगंज में मु0अ0सं0 180/26 धारा 64(1)/115(2)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 POCSO एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के उपरांत थाना मैगलगंज की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01 मई 2026 की रात्रि औरंगाबाद चौराहे के निकट मितौली रोड पर अभियुक्त जुगुल किशोर उपरोक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
जुगुल किशोर पुत्र रमेश पासी पुत्र रमेश पासी उम्र 20 वर्ष निवास ग्राम शिवराजपुर, थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी

*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:-*
• नि0अ0 श्री दिनेश तिवारी 
• उ0नि0 श्री मुईन अहमद खां 
• का0 रविकान्त यादव 
• का0 प्रदीप सरोज

Post a Comment

0 Comments