पुलिस अधीक्षक खीरी महोदया, डॉ० ख्याति गर्ग द्वारा धौरहरा सर्किल के थाना धौरहरा एवं थाना फूलबेहड़ के समस्त विवेचकों का अर्दली रुम थाना फूलबेहड़ में आयोजित किया गया। अर्दली रूम में थानो पर लम्बित विवेचना, उसके निस्तारण की गुणवत्ता, संपत्ति संबधी अपराध में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति, गैंगेस्टर एक्ट के अभियोगो, एसआर केस तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा, यक्ष एप में आपराधियों की डाटा फीडिंग, टॉप 10 एवं रजिस्टर्ड गैंग के आपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही तथा समस्त लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गयी। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिस दौरान की गहन समीक्षा की गयी ।
* टॉप 10 अपराधियों की समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष धौरहरा श्री रविन्द्र सोनकर व प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ श्री संतोष कुमार सिंह को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में अपराध में सक्रिय 10 अपराधियों को चिन्हित किया जाये एवं उनके नियंत्रण हेतु नियमानुसार निरोधात्मक विधिक कार्यवाही की जायें ।
* थाना फूलबेहड़ व थाना धौरहरा का अपराध रजिस्टर अद्यावधिक नही था जिसे अद्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
बैठक में श्री शमशेर बहादुर सिंह क्षेत्राधिकारी धौरहरा, श्री संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ श्री रविन्द्र सोनकर थानाध्यक्ष धौरहरा व थाना धौरहरा/फूलबेहड़ के समस्त उप निरीक्षक मौजूद रहे ।
0 Comments