लखीमपुर खीरी। एसोसिएशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया (इकाई लखीमपुर खीरी) की एक आवश्यक बैठक मिश्राना स्थित डा. राकेश शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चंदोला द्वारा डा. राकेश कुमार शर्मा को एसोसिएशन का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर सभी सदस्यों ने उनका स्वागत कर बधाई दी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के संरक्षक रमेश चंद्र मिश्र, संरक्षक संजय गुप्ता और सत्यदेव श्रीवास्तव की उपस्थिति में डा. राकेश शर्मा ने अपने जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र प्रस्तुत किया। त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के पश्चात सर्वसम्मति से एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विपिन बिहारी वाजपेई को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस निर्णय का सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमा शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष ब्रह्म ऋषि नागर, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज दीक्षित, राज मल्होत्रा, विनोद कुमार सिंह, मंत्री रमेश चंद्र मिश्र, प्रांजल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री वी. के. सिंह, हर्ष शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री शबाब खान ने किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ बैठक का समापन हुआ।
0 Comments