लखीमपुर खीरी पुलिस ने जिले में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष यातायात अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई।
*अभियान के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:*
1.जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए।
2.बिना हेलमेट, ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, गलत पार्किंग, ट्रिपल सवारी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालान कार्यवाही की गई।
3.भारी वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर, टैंकर आदि) की भी विशेष जांच की गई और ओवरलोडिंग व अनुचित पार्किंग पर कार्यवाही की गई।
पुलिस कर्मियों की भी सख्ती से जांच की गई। पुलिस वाहनों की फिटनेस, सायरन का दुरुपयोग, हाई स्पीड ड्राइविंग तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी उचित कार्यवाही की गई। यह अभियान यह संदेश देने के लिए चलाया गया कि कानून हर किसी पर समान रूप से लागू होता है।
*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही*
मॉडिफाई साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हार्न के विरुद्ध एलआरपी चौराहा ,मेला मैदान चौराहा, संकटा देवी चौराहा पर अभियान चलाया गया, जिसमें 02 हुटर के चालान, 02 मॉडिफाई साइलेंसर के चालान, 17 प्रेशर हॉर्न के चालान एक ब्लैक फिल्म का चालान किया गया एवं 125 हेलमेट ,12 सीट बेल्ट , 22 तीन सवारी, 15 रॉन्ग साइड, 16 नो पार्किंग, अन्य में 10, कुल चालान 222 किए गए ।
*अभियान का उद्देश्य:*
1.जिले में यातायात दुर्घटनाओं को कम करना।
2.सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना।
3.ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की प्रवृत्ति को रोकना।
4.आम जनता में अनुशासन की भावना विकसित करना।
लखीमपुर खीरी पुलिस का संदेश है कि यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिस कर्मी स्वयं इन नियमों का पालन करेंगे और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। जनता से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य लगाएं तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं।
0 Comments